राजनीति Archives - VPL News https://www.vplnews.com/category/politics/ Aligarh News | Local News | Hathras News | Crime News | Latest News | Breaking News | Headlines Thu, 03 Nov 2022 08:23:28 +0000 en-US hourly 1 https://i0.wp.com/www.vplnews.com/wp-content/uploads/2022/10/cropped-site.png?fit=32%2C32&ssl=1 राजनीति Archives - VPL News https://www.vplnews.com/category/politics/ 32 32 211219479 नगर निगम चुनावों में वैश्य समाज को मिलें अधिक सीटें: प्रदीप गंगा https://www.vplnews.com/vaishya-samaj-should-get-more-seats-in-municipal-elections/ https://www.vplnews.com/vaishya-samaj-should-get-more-seats-in-municipal-elections/#respond Thu, 03 Nov 2022 08:21:05 +0000 https://www.vplnews.com/?p=969 अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन उ०प्र० अलीगढ़ की आवश्यक बोर्ड कमेटी की बैठक अलीगढ़ न्यूज़: अंतर्राष्ट्रीय वैश्य

The post नगर निगम चुनावों में वैश्य समाज को मिलें अधिक सीटें: प्रदीप गंगा appeared first on VPL News.

]]>
अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन उ०प्र० अलीगढ़ की आवश्यक बोर्ड कमेटी की बैठक

अलीगढ़ न्यूज़: अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन उ०प्र० अलीगढ़ की आवश्यक बोर्ड कमेटी की बैठक जिला महामंत्री राकेश वार्ष्णेय के प्रतिष्ठान नगला मसानी पर आहुत की गई। जिसमें निर्णय लिया गया कि अतिशीघ्र 1000 सदस्य बनाए जाएं। सदस्यता के लिऐ पम्पलेट छपवाया जाए, जिससे सदस्य बनाने में आसानी हो और अधिक से अधिक सदस्य बन सके।

इसके साथ ही वैश्य समाज के शिरोधार्य पूर्वजों का मूर्ती या द्वार बनाने की मांग सरकार से की जाए। इसके साथ ही एक आईवीएफ का पेज और फेसबुक का पेज भी बनाने की जिम्मेदारी युवा टीम को दी गई।

जिलाध्यक्ष प्रदीप गंगा ने कहा नगर निगम के महापौर व पार्षद चुनावों सभी वैश्य वाहुल्य सीटों पर वैश्य प्रत्याशी ही खड़ा किया जाए। अलीगढ़ नगर निगम में 60 प्रतिशत वैश्य बाहुल्य क्षेत्र है। वैश्य समाज तन मन धन से भाजापा से जुड़ा हुआ है। इसलिए हम अधिकार के अपनी भागीदारी की मांग कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान के बाद जिला व महानगर कमेटी का एक विशाल शपथ ग्रहण समारोह व सम्मेलन करके अपनी ताकत का भी अहसास कराया जाएगा।

वरिष्ठ महानगर महामंत्री संगीता वार्ष्णेय ने कहा कि शपथ ग्रहण समारोह में संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों को भी आमंत्रित किया जाएगा और शपथ ग्रहण समारोह भव्य कार्यक्रम किया जाएगा। लेकिन उससे पहले ज्यादा से ज्यादा सदस्य संगठन से जुड़े हमारा यह संगठन अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर है, देशभर के सभी वैश्य हमारे संगठन से जुुुड़कर एकजुट हो रहे हैं और विदेशों में भी संगठन तेजी से काम कर रहा है।

उन्होंने सभी वैश्य समाज से अपील करते हुए कहा कि पूरा वैश्य समाज एक बैनर तले आ जाए जिससे राजनैतिक और सामाजिक रूप में हम सभी अपना उच्चस्तरीय स्थान बना सकें।

बैठक में उपस्थित महानगर अध्यक्ष मनीष वूल ने भी अपने विचार रखें। जिला महामंत्री रमेश वार्ष्णेय, विवेक मित्तल, राकेश वार्ष्णेय, अनिल बसंल, कोषाध्यक्ष मनोज खलीफा, महामंत्री सौरभ माहेश्वरी, युवा महानगर अध्यक्ष प्रशांत वार्ष्णेय, युवा जिलाध्यक्ष सुमित एडमिन, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुकेश किंग इंडिया आदि उपस्थित रहे।

The post नगर निगम चुनावों में वैश्य समाज को मिलें अधिक सीटें: प्रदीप गंगा appeared first on VPL News.

]]>
https://www.vplnews.com/vaishya-samaj-should-get-more-seats-in-municipal-elections/feed/ 0 969
मुख्यमंत्री के कर कमलों से मिलेगी अलीगढ़ हैबिटेट सेंटर की सौगात https://www.vplnews.com/909-2-aligarh-habitat-center-will-be-gifted-from-the-lotus-feet-of-the-chief-minister/ https://www.vplnews.com/909-2-aligarh-habitat-center-will-be-gifted-from-the-lotus-feet-of-the-chief-minister/#respond Sat, 15 Oct 2022 06:44:47 +0000 https://www.vplnews.com/?p=909   मुख्यमंत्री के आमद की तैयारियों से सजा अलीगढ़ का कोना-कोना माननीय मुख्यमंत्री के कर

The post मुख्यमंत्री के कर कमलों से मिलेगी अलीगढ़ हैबिटेट सेंटर की सौगात appeared first on VPL News.

]]>
 

मुख्यमंत्री के आमद की तैयारियों से सजा अलीगढ़ का कोना-कोना

  • माननीय मुख्यमंत्री के कर कमलों से मिलेगी अलीगढ़ हैबिटेट सेंटर की सौगात- भव्य और आकर्षक रूप में सजा अलीगढ़ हैबिटेट सेंटर
  • अलीगढ़ हैबिटेट सेंटर मुख्यमंत्री के ख़ैर मकदम के लिए हुए तैयार- चप्पे-चप्पे पर तैनात हुआ नगर निगम का अमला
  • माननीय मुख्यमंत्री जी के आगमन की व्यवस्थाओं को नगर आयुक्त ने खुद लिया अपने हाथ- दिनभर कवायद और अलीगढ़ हैबिटेट सेंटर व सड़कों को ठीक करने में जुटा नगर निगम
  •  मुख्यमंत्री जी के प्रस्थान तक 8 नोडल अफसर 36 अधिकारी, 212 सामान्य कर्मी, 1050 सफ़ाई कर्मचारी सहित 112 वाहनों से लैस 80 क्विक एक्शन टीमें रहेंगी मुस्तैद

अलीगढ़ न्यूज़: सूबे के मुखिया माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के शनिवार अलीगढ़ आने और अलीगढ़ स्मार्ट सिटी की बहुप्रतीक्षित अलीगढ़ हैबिटेट सेंटर के निरीक्षण को देखते हुए अलीगढ़ नगर आयुक्त/सीईओ अलीगढ़ स्मार्ट सिटी अमित आसेरी के नेतृत्व में नगर निगम अलीगढ़ और अलीगढ़ स्मार्ट सिटी की टीमें पूरे दिन व्यवस्थाओं को भव्य और आकर्षक बनाने में जुटी रही।

माननीय मुख्यमंत्री जी के निर्धारित कार्यक्रम और रूट पर नगर आयुक्त अमिता आसेरी के नेतृत्व में अलीगढ़ स्मार्ट सिटी व नगर निगम अधिकारियों ने साफ सफाई गड्ढों को भरने पेड़ पौधों की छटाई के साथ अलीगढ़ हैबिटेट सेंटर में आयोजित होने वाले माननीय मुख्यमंत्री जी के भव्य कार्यक्रम की रूपरेखा सजावट को अंतिम रूप दिया।

नगर आयुक्त अमित आसेरी ने माननीय मुख्यमंत्री जी के आगमन और प्रस्थान होने तक उनके आगमन स्थल, मार्ग व कार्यक्रम स्थल अलीगढ हैबिटेट सेंटर आने के संभावित रूट का प्लान तैयार करते हुए उप नगरायुक्त राज किशोर प्रसाद, सहायक नगरायुक्त ठाकुर प्रसाद पूजा श्रीवास्तव, प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी मनोज कुमार प्रभात मुख्य अभियंता सुरेश चंद सीटीओ विनय राय, अधिशासी अभियंता अशोक भाटी, केएनए आरपी सिंह के नेतृत्व में 8 सेक्टर बनाते हुए 8 नोडल अफसर 36 अधिकारी, 212 सामान्य कर्मी, 1050 सफ़ाई कर्मचारी सहित 112 वाहनों से लैस 80 क्विक एक्शन टीमें बनाई है।

नगरायुक्त अमित आसेरी ने कहा यशस्वी माननीय प्रधानमंत्री के विज़न स्मार्ट सिटी मिशन के तहत अलीगढ़ हैबिटेट सेंटर अलीगढ़ को एक नई पहचान देगा उन्होंने बताया अलीगढ़ हैबिटेट सेंटर आधुनिक तकनीक का एक बेतरीन मिसाल है। शनिवार को माननीय मुख्यमंत्री महोदय उत्तर प्रदेश शासन के कार्यक्रमों से इस आधुनिक तकनीक से लैस अलीगढ़ हैबिटेट सेंटर से अलीगढ़ को एक नई पहचान मिलेगी जो आने वाले भविष्य को एक नई दिशा देगी।

 

The post मुख्यमंत्री के कर कमलों से मिलेगी अलीगढ़ हैबिटेट सेंटर की सौगात appeared first on VPL News.

]]>
https://www.vplnews.com/909-2-aligarh-habitat-center-will-be-gifted-from-the-lotus-feet-of-the-chief-minister/feed/ 0 909
अलीगढ़: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और शास्त्री जी की जयंती पर नगर आयुक्त ने महापुरुषों के पदचिन्हों पर चलने का लिया संकल्प https://www.vplnews.com/19800-2-birth-anniversary-of-the-father-of-the-nation-mahatma-gandhi-and-shastri/ https://www.vplnews.com/19800-2-birth-anniversary-of-the-father-of-the-nation-mahatma-gandhi-and-shastri/#respond Sun, 02 Oct 2022 04:50:39 +0000 https://www.vplnews.com/?p=800   ♦️ मैं स्वच्छता के महानायक राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती के अवसर पर

The post अलीगढ़: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और शास्त्री जी की जयंती पर नगर आयुक्त ने महापुरुषों के पदचिन्हों पर चलने का लिया संकल्प appeared first on VPL News.

]]>
 

♦ मैं स्वच्छता के महानायक राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती के अवसर पर अपने सभी स्वच्छता मित्रों का आभार व नमन करता हूं जिनके सार्थक प्रयासों से अलीगढ़ निरंतर स्वच्छता के क्षेत्र में उन्नति कर रहा है:-नगरायुक्त अमित आसेरी♦

♦ जीवन को सरल और सफल बनाने के महापुरुषों का मार्गदर्शन और योगदान सफलता की कुंजी:-नगरायुक्त अमित आसेरी♦

अलीगढ़ न्यूज़: 2 अक्टूबर गांधी जयंती और शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर सुबह-सुबह नगर आयुक्त अमित आसेरी ने गांधी पार्क पहुंचकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा और शास्त्री पार्क में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री लाल बहादुर शास्त्री जी की प्रतिमा और डोरी नगर में भारत के संविधान निर्माता स्वर्गीय डॉ भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

गांधी पार्क में नगर आयुक्त ने श्रमदान करते हुए फाफड़ा से ख़ुदाई की और पौधरोपण किया। उन्होंने पार्क में नन्हे मुन्ने बच्चों और स्वच्छता मित्रों को राष्ट्रपिता की जयंती पर बधाई देते हुए फल वितरित किए।

नगरायुक्त अमित आसेरी ने कहा महापुरुषों के विचारों और उद्देश्य पर चलने से जीवन सरल और सफल होता है मैं स्वच्छता के महानायक राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी और शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर अपने सभी स्वच्छता मित्रों का आभार व नमन करता हूं जिनके सार्थक प्रयासों से अलीगढ़ निरंतर स्वच्छता के क्षेत्र में उन्नति कर रहा है।

गांधी पार्क में नगर आयुक्त के साथ उप नगर आयुक्त राजकिशोर प्रसाद, सहायक नगर आयुक्त ठाकुर प्रसाद, मुख्य अभियंता सुरेश चंद, प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी मनोज कुमार, अधिशासी अभियंता अशोक कुमार भाटी, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी विनय कुमार राय, सहायक अभियंता सिब्ते हैदर, एसएफआई रमेश चंद सैनी, स्टेनो देशदीपक, मीडिया सहायक एहसान रब आदि साथ रहे।

 

The post अलीगढ़: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और शास्त्री जी की जयंती पर नगर आयुक्त ने महापुरुषों के पदचिन्हों पर चलने का लिया संकल्प appeared first on VPL News.

]]>
https://www.vplnews.com/19800-2-birth-anniversary-of-the-father-of-the-nation-mahatma-gandhi-and-shastri/feed/ 0 800